15 अक्टूबर 2024 - 13:41
  वक्फ बिल, JPC बैठक में फिर हंगामा, विपक्षी नेताओं ने स्पीकर को पत्र लिखा

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है, साथ ही विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे पर की गई टिप्पणी पर भी अपनी नाराजगी जाहिर की है।

केंद्र सरकार के विवादित वक़्फ़ बिल को लेकर जेपीसी की बैठक में फिर ज़ोरदार हंगामा हुआ जिसके बाद विपक्षी नेताओं ने पार्लियामेंट स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखा है। 

विपक्षी सांसदों ने कमेटी के चेयरमैन के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से शिकायत की है।  उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। साथ ही विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे पर की गई टिप्पणी पर भी अपनी नाराजगी जाहिर की है। 

पत्र में कहा गया है कि हम वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 की संयुक्त संसदीय समिति के सदस्य, आपको समिति के अध्यक्ष श्री जगदंबिका पाल द्वारा 14 अक्टूबर 2024 को नई दिल्ली में आयोजित समिति की बैठक के दौरान आचार संहिता और कार्यविधि नियमों के कई उल्लंघनों से अवगत कराना चाहते हैं। समिति की कार्यवाही पक्षपाती तरीके से हो रही है।